
● जनपद की निवर्तमान जज कमलेश कच्छल का हुआ झांसी स्थानांतरण।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक साथ 42 जिलों के जजों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया। संभल, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा और कौशांबी समेत कई जिलों के जिला जज बदले गए हैं। विनय कुमार को हाथरस, राममिलन सिंह को देवरिया, आशीष गर्ग को गाजियाबाद तो दुर्ग नारायण सिंह को संभल का नया जिला जज नियुक्त किया गया है तो वहीं पूर्व जिला न्यायाधीश कमलेश कच्छल को झांसी के जिला जज के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, भदोही जिला जज दुर्ग नारायण सिंह को संभल का जिला जज बनाया गया है।
इससे पूर्व भी संभल में कुछ और न्यायिक अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें एडीजे निर्भय नारायण सिंह, जूनियर डिवीजन न्यायाधीश और एसीजेएम समेत छह न्यायाधीश शामिल थे। इन तबादलों के साथ जिले को चार नए न्यायाधीश भी मिले हैं।
कमलेश कच्छल ने संभल में करीब ढाई साल तक जिला न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब वे झांसी जिले में न्यायिक व्यवस्था की कमान संभालेंगी। इस बड़े फेरबदल को न्यायिक प्रणाली को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
■ संभल से हिमालय शर्मा की रिपोर्ट…