जीवन अनमोल…इसे यूं ही न गवाएं, यातायात नियमों को अपनाएं।

● संभल पुलिस का डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान…लगातार यातायात के नियमों को लेकर किया जा रहा जागरूक।

● यातायात पुलिस लोगों को एकत्रित कर यातायात नियमों की दे रही जानकारी।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस द्वारा लगातार डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है तथा साथ ही जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उन्हें जानकारी दी जा रही है। वाहन चालकों में चाहें दोपहिया वाहन हों या रास्ते में पैदल चलने वाले या चार पहिया वाहन चालक, सभी को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
एसपी कृष्ण कुमार के निर्देश पर जहां लगातार संभल पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक कर रही है तो वहीं यातायात पुलिस द्वारा भी यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए जगह-जगह जानकारी दी जा रही है। साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है और उन्हें निर्देशित करते हुए नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।
संभल पुलिस का डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान, जिसमें दो पहिया पर दो ही सवारी, यही है समझदारी।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें साथ ही आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने और किसी की जिंदगी बचाने को लेकर भी प्रेरित किया जा रहा है। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही भी की जा रही है तथा चालान भी किया जा रहे हैं। चंदौसी में भी वाहन चालकों और परिचालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है तथा वही संभल में मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
यातायात प्रभारी के निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार लोगों को सुरक्षा देने का कार्य कर रही है। अपने डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान के तहत संभल जनपद में सड़क हादसों को न्यून करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment