
● दोस्तों के साथ प्रेमी ने की थी अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या।
● फेसबुक से हुई दोस्ती, प्यार में बदली, फिर दोनों मिले, महिला शादी की जिद पर अड़ी तो कर दी थी हत्या।
● एक वर्ष पहले हुई थी महिला की शादी, ससुराल से थी नाखुश, मायके में रह रही थी।
● पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। पिता ने धूमधाम से शादी की, शादी के एक वर्ष बाद वह ससुराल से नाखुश थी। मायके में रह रही थी। फेसबुक के माध्यम से महिला की दोस्ती अलीगढ़ जनपद के दादों थाना अंतर्गत गांव निवासी युवक से हो गई। दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों मिलने लगे। महिला ने शादी की जिद की, लेकिन प्रेमी शादी करना नहीं चाहता था। महिला ने फंसाने की धमकी दी। फिर प्रेमी ने उसे रास्ते से ही हटाने का प्लान बनाया और अपने दोस्तों के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरा मामला संभल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी महिला के पिता ने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के दीपपुर गांव निवासी युवक अंकित कुमार के साथ की थी। ससुराल से महिला खुश नहीं थी। जिससे वह अपने मायके में रह रही थी। ससुराल जाने के लिए महिला के पिता तथा अन्य परिजनों ने बीते 29 मई को उससे कई बार कहा तथा 30 मई को भी कहा लेकिन वह नहीं गई। जहां परिजनों द्वारा ससुराल जाने को लेकर महिला के साथ मारपीट भी की गई थी। फेसबुक पर महिला की दोस्ती अलीगढ़ जनपद के दादों थाना अंतर्गत गोबला लहरा सलेमपुर गांव निवासी नीटू पुत्र वीरेंद्र से हुई।
दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों मिलने लगे। दोनों की बातचीत फोन के माध्यम से होने लगी। उसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। बीते 31 मई को नीटू जुनावई आया था और महिला को लेकर गुड़गांव चला गया। जहां महिला को उसने समझाया कि एक-दो दिन में वह गुड़गांव में रहने की व्यवस्था कर लेगा। लेकिन महिला शादी की जिद पर अड़ी रही।
शादी नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। फिर क्या नीटू ने ज्योति को खत्म करने का प्लान बना लिया और उसे गुड़गांव से लेकर वापस गुन्नौर आया। वहां से उसने सैंजना के जंगल में ले जाकर अपने ही गांव निवासी अपने दोस्त रंजीत कुमार और संजीत कुमार को बुला लिया। दोस्तों के साथ मिलकर पहले गला घोटा और उसके बाद खेत में खड़े शीशम के पेड़ में रस्सी से लटका दिया।
जिसके पश्चात वह मौके से फरार हो गया था। महिला अपने पिता के घर से एक जून से ही गायब थी। 3 जून को गुन्नौर क्षेत्र के सैंजना में एक खेत में पेड़ पर लटका हुआ महिला का शव मिला था। गुन्नौर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसकी पहचान उसी महिला के रूप में हो गई थी। पिता की तहरीर पर पहले पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने पर जानकारी होने पर नीटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जुनावई पुलिस ने रविवार को आरोपी नीटू को गुन्नौर बदायूं हाईवे पर ग्राम फतेहपुर को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अभी उसके दो दोस्त फरार हैं।
उसकी निशानदेही से मृतक महिला की पहनी हुई चप्पल भी बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
फेसबुक पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली, और फिर मिल गई मौत...
पिता द्वारा महिला की शादी एक वर्ष पहले कर दी गई थी, लेकिन ससुराल से खुश नहीं थी। जिससे वह मायके में रह रही थी। फेसबुक के माध्यम से अलीगढ़ जनपद के युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद कहानी प्रेम में बदल गई और दोनों में फोन के जरिए बात होने लगी। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। महिला शादी की जिद पर अड़ गई ।
शादी की जिद करने और अपने प्रेमी को जेल भिजवाने की धमकी उसे मौत की ओर ले गई।
महिला का प्रेमी शादी करना नहीं चाहता था। लेकिन वह उसे अपने जाल में फंसाए हुए था। महिला ने जेल भिजवाने की धमकी दी तो वह डर गया और उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। अंत में अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। आखिरकर फेसबुक की दोस्ती से महिला को मौत और उसके प्रेमी को सलाखों के पीछे जाना पड़ा।