आरएसएस की बहजोई शाखा ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस।

● कार्यक्रम में सुनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल के बहजोई नगर की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। जिसमें छात्रवृत्ति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा सुनाई गई।
बहजोई नगर की दयानंद शाखा पर जिला कार्यवाह डॉ. राजकुमार वैदिक और जिला संघ चालक अनिल शास्त्री तथा सह जिला कार्यवाह संभव जैन द्वारा भारत माता और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया।
डॉ. राजकुमार वैदिक ने उपस्थित स्वयंसेवकों को हिंदू साम्राज्य दिवस की बधाई देते हुए हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन बताया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के विषय में विस्तार से जानकारी दी। राजकुमार वैदिक ने कहा कि जब आक्रांता क्रूर औरंगजेब का शासन था, उस समय हिंदू समाज अस्त व्यस्त हो गया था और पूरे समाज में घोर निराशा थी। उसके बाद माता जीजाबाई के द्वारा निर्मित तथा समर्थ गुरु रामदास द्वारा शिक्षित शिवाजी महाराज ने अपने जीवन में 276 युद्ध लड़े और किसी भी युद्ध में पराजित नहीं हुए। वह एक साहसी और न्याय प्रिय राष्ट्रभक्त थे। शिवाजी महाराज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि 1925 में संघ की स्थापना हुई और आज संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाने को तैयार है। समाज परिवर्तन के पांच मुख्य विषयों को लेकर निरंतर समाज के बीच हम जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला व्यवस्था प्रमुख मनोज बजाज, नगर बौद्धिक प्रमुख चैतन्य चौहान, नगर सह गौ सेवा प्रमुख दुष्यंत, शाखा कार्यवाह सुरेश, प्रशांत, एथलीट एकांश कुमार, वेद प्रकाश, हरिओम, जयदीप, मुकेश आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Comment