
संभल एसपी ने पुलिस विभाग में किया फेरबदल, संजय कुमार बने धनारी थानाध्यक्ष।
● धनारी से गजेंद्र सिंह को संभल प्रभारी निरीक्षक बनाया।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जहां उन्होंने अपने पीआरओ उप निरीक्षक संजय कुमार को धनारी का थाना अध्यक्ष बनाया है। वहीं धनारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह को संभल थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।
एसपी कृष्ण कुमार ने कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक समायोजन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में पुलिस विभाग में कुछ फेरबदल किये हैं।
जिसमें उन्होंने संभल प्रभारी निरीक्षक अमरीश कुमार को स्वास्थ्य कारणों के चलते पुलिस लाइन भेजा है। वहीं धनारी के अपराध निरीक्षक ओम प्रकाश गौतम को अपराध शाखा भेजा गया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को रजपुरा थाना अध्यक्ष से एसपी पीआरओ बनाया गया है।
धनारी प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह को संभल थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक संजय कुमार को एसपी पीआरओ से धनारी थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
उपनिरीक्षक निशांत कुमार राठी को पुलिस लाइन से रजपुरा थाना अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है।