
● पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रिय भागीदारी के चलते सौंपी गई जिम्मेदारी।
गुन्नौर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडल संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए रविवार को मंडल उपाध्यक्षों की घोषणा की। इस क्रम में आर्थल निवासी वीरेश यादव को धनारी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रति उनके निरंतर समर्पण, जन संपर्क में सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वीरेश ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक सम्मान है और वे इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। साथ ही कहा कि वह पार्टी के विश्वास को बनाए रखते हुए जनसेवा व संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों में भी गति आएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सकिय समर्पित कार्यकर्ताओं के जुड़ने से मंडलों का कार्य और भी सुदृढ़ होगा।