
● पति ने कहा – न कोई प्राथमिकी, न कोई खर्च वापस मांगा, राजा रघुवंशी बनने से बच गया, यही काफी है।
● बीते 17 में को हुई थी शादी, कुल 13 दिन रही ससुराल में, फिर आ गई थी अपने मायके।
● पति ने कहा – गनीमत रही कि उससे पहले ही सच सामने आ गया।
प्रवाह ब्यूरो
बदायूं। बदायूं में नव विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जहां अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने के बाद पति ने कहा कि मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया। पत्नी के मायके से लौट के बाद नैनीताल हनीमून पर जाने की तैयारी थी। गनीमत रही कि सच सामने आ गया।
बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र निवासी युवक की शादी बीते 17 मई को हुई थी। शादी के बाद लगभग 13 दिन पत्नी ससुराल में रुकी और उसके बाद से मायके में रह रही थी।
जहां से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बीते 10 जून को प्रेमी के साथ फरार होने की सूचना मिली तो उसके पिता ने 11 जून को बिसौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 16 जून को पुलिस को नव विवाहिता अपने प्रेमी के साथ मिली। जहां पुलिस ने ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के दोनों लोगों को बुलाया। दोनों के सामने पुलिस के समक्ष नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ रहना स्वीकार किया और पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। जहां प्रेमी ने भी कहा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं, और साथ रहना चाहते हैं। पति ने कहा की शादी के बाद घर पर काफी रिश्तेदार थे। नहीं तो उसी समय हनीमून पर जाने की तैयारी थी। पत्नी के मायके से लौट कर आने के बाद नैनीताल हनीमून पर जाने की तैयारी बनाई थी। गनीमत रही कि उससे पहले ही सच सामने आ गया अन्यथा मैं भी राजा रघुवंशी बन जाता। जहां पति ने किसी भी तरह की कार्यवाही करने से इन्कार कर दिया और न ही कोई तहरीर दी।
जहां पति ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मैं भी राजा रघुवंशी बनने से बच गया, मेरे लिए यही काफी है। जिससे सच पहले ही सामने आ गया।