संभल में अवैध होटल से 5 जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े।

● पुलिस ने की छापेमारी, होटल किया सील।

● सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ शिकायत पर की कार्यवाई।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल में एक अवैध ओयो होटल से सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर पांच जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। सभी को कोतवाली ले जाकर कार्यवाही की गई है तथा होटल को सील कर दिया गया। पकड़े गए सभी जोड़ों से पूछताछ में उन्होंने अपने आप को पति-पत्नी बताया, लेकिन आईडी चेक करने के बाद यह सब झूठा पाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया है कि संभल के चौधरी सराय पुलिस चौकी के नजदीक अवैध रूप से होटल संचालित किया जा रहा था। जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के बाद छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान होटल से पांच जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।
बता दें कि पकड़े गए सभी जोड़ों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने आप को पति-पत्नी बताया। जिनकी आईडी चेक की गई तो अलग-अलग पाई गई।
यह होटल लगभग पिछले 7 महीने से संचालित किया जा रहा था। न ही रजिस्टर्ड था और न ही किसी विभाग से एनओसी ली गई थी।
सभी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर प्रशासन द्वारा होटल को सील कर दिया गया। जहां पकड़े गए जोड़ों को कोतवाली लाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment