बीमा घोटाला…पति की मृत्यु के बाद कराया बीमा, एटीएम भी जारी, फिर भी नहीं दी रकम, रिपोर्ट दर्ज।

● बीमा माफिया शिक्षामित्र के खिलाफ महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।

● महिला का आरोप- खाता खुलवाने के लिए मुरादाबाद तक ले गए, एटीएम भी जारी करवाया।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र में भी बीमा माफियाओं का एक मामला सामने आया है जहां महिला के बीमार पति की मृत्यु के बाद महिला को झांसे में लेकर बीमा कराकर रकम नहीं देने के मामले में महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के सौंधन गांव निवासी महिला सावरी पत्नी शरीफ ने बताया कि उसके पति कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। मृत्यु से लगभग 6 महीने पहले गांव का ही जाकिर हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन उसके घर आया और महिला से अपने पति का बीमा करने की बात कही। महिला ने बताया कि जाकिर ने कहा था कि उसके पति की मृत्यु निश्चित है। वह महिला को अपने साथ मुरादाबाद ले गया था। जाहिद हुसैन शिक्षामित्र भी है। मुरादाबाद ले जाकर बैंक में खाता खुलवाया और कई बार मुरादाबाद के चक्कर लगवाए। बीते 14 मई को महिला के पति की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद जाकिर उसके घर आया। और महिला के खाते में पैसे आने की बात कही तथा पैसे आने के बाद आधे पैसे स्वयं लेने की बात कही। महिला को झांसा देता रहा और उसने खाते पर एटीएम भी जारी करि लिया। एटीएम पर उसने अपना मोबाइल नंबर लिखवा दिया। बाद में खाते में पैसे नहीं आने की बात कह दी। महिला ने जानकारी लेनी चाही तो कोई जानकारी नहीं दी। साथ ही महिला के ज्यादा कहने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। महिला ने बताया कि वह गरीब मजदूर परिवार से है, पति की मृत्यु के बाद आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ गई है।
जहां उसने जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की तहरीर दी तो पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment