पूर्ण आहुति के साथ दो दिवसीय 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन।

● हरिद्वार से आए आचार्यों ने कराई पूर्णाहुति, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति।

● शनिवार को निकली थी भव्य कलश यात्रा व सांय काल हुये दीप यज्ञ में उमडा था अपार जनसमूह।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। गायत्री शक्तिपीठ दिनौरा व प्रज्ञा पीठ खलीलपुर एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को मंगल कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ जो रविवार को महायज्ञ में पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ। हरिद्वार से आए आचार्यों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से आहुति दिलवाते हुए जीवन के मार्गदर्शक उपदेश दिए तदोपरांत पूर्णाहुति कराई गई जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने  आहुति दी।

गुन्नौर क्षेत्र के कृतिया में दो दिवसीय 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ दूसरे दिन रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन सैकडो साधकों ने महायज्ञ में पूर्णाहुति देकर देश और परिवार के कल्याण की कामना की। महायज्ञ स्थल पर सैकडों साधकों ने मां भगवती भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सद्मार्ग पर चलने का प्रण लेकर अपने घरों को रवाना हुए।

जहां शनिवार शाम हुए दीप यज्ञ में अनेकों साधकों ने बुराईयां छोड़ने का संकल्प लिया। प्राचीन शिव मंदिर पर चल रहे दो दिवसीय 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन महायज्ञ में सम्मलित होने के लिए साधकों का सुबह से ही यज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आये यज्ञाचार्यों ने विधि-विधान के साथ महायज्ञ का शुभारंभ मां गायत्री और यज्ञदेव का आह्वान करते हुए वैदिक मंत्रोचारण के साथ कराया। महायज्ञ के कई चक्रों में सैकडों साधकों ने पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर यज्ञ में भाग लेने पहुंचे क्षेत्रीय सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने भी आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

तदोपरांत आंधी व बारिश आने की वजह से आरती कर पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया गया। जिसमें भी अनेक लोगों ने गुरुदीक्षा लेकर बुराईयों को छोड़ने का प्रण लिया।
इस अवसर पर मंदिर महंत जयवीर गिरी जी महाराज, विजयपाल सिंह प्रधान, डा. गौरव कुमार शर्मा, सोनपाल प्रधान, प्रवेश शर्मा, सूरजपाल सिंह, डा. नरेंद्र सिंह, शुकपाल सिंह, चरनपल सिंह डीलर, मा. दिनेश यादव, धीरचंद डीलर, मा. विनोद राघव, शिवा राघव, मुनीश राघव, मुनेंद्र राघव, शिवकुमार राघव, देवकी शर्मा, कुलदीप शर्मा, छदम्मी लाल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, चंद्रपाल सिंह, मा. अनेक पाल, नेकसिंह कठेरिया व समस्त गायत्री साधक उपस्थित रहे।

Leave a Comment