एसपी गोयल बनाए गए यूपी के नए मुख्य सचिव, लोक भवन सभागार में संभाला पदभार।

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, 1989 बैच के टॉपर आईएएस हैं एसपी गोयल।

56वें मुख्य सचिव बने है एसपी गोयल, जनवरी 2027 में होंगे रिटायर, मनोज सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन, हुए सेवानिवृत।

प्रवाह ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव आईएएस शशि प्रकाश गोयल बनाए गए हैं। एसपी गोयल ने लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में कार्यभार ग्रहण किया। जहां उन्होंने मुख्य सचिव के पद पर पदभार ग्रहण करते ही मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
इससे पहले एक वर्ष से मनोज सिंह मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। जिनके रिटायर होने के बाद मोदी सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया जहां नए मुख्य सचिव एसपी गोयल को बनाया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह रिटायर हो गए हैं। जिन्हें सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा गया था। लेकिन उनका सेवा विस्तार नहीं किया गया। नए मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के आईएएस एसपी गोयल को बनाया गया है।
गुरुवार शाम को मनोज सिंह ने अपना कार्यभार एसपी गोयल को सौंप दिया। बड़े अफसर की मौजूदगी में मुख्य सचिव के पद पर अब तक रहे मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने इस पद पर एक साल से मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बड़े-बड़े कार्य किए। एसपी गोयल ने पदभार ग्रहण करने के दौरान मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए धन्यवाद दिया।
जहां उन्होंने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार की प्राथमिकताओं के साथ जीरो टॉलरेंस और जीरो क्रीम के साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि आप सभी का सहयोग मेरे लिए बहुत जरूरी होगा।
सरकार की सभी योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

◆ 1989 बैच के टॉपर रहे हैं आईएएस शशि प्रकाश गोयल।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर एसपी गोयल ने पदभार संभाल लिया। एसपी गोयल 1989 बैच के टॉपर आईएएस रहे हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद माने जाते हैं।
एसपी गोयल इटावा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा मेरठ, बहराइच तथा अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं।
मूलत: लखनऊ के रहने वाले एसपी गोयल ने मथुरा, इटावा तथा प्रयागराज और देवरिया में जिलाधिकारी के पद पर भी कमान संभाली है। इतना ही नहीं वह केंद्र की मोदी सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। गोयल, गंभीर और मेहनती अधिकारी हैं जो बिना चर्चा में आए अपने काम पर यकीन रखते हैं। साथ ही किसी के दबाव में काम नहीं करते जो अब 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत होंगे।

■ दैनिक प्रवाह से वीरेश कुमार की रिपोर्ट…

Leave a Comment