संभल में 7 को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जिला मुख्यालय का करेंगे शिलान्यास।

जिला मुख्यालय के अलावा बबराला और रायसत्ती चौकी को थाना बनाने की भी कवायद।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल जनपद में 7 अगस्त को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री का दौरा लगभग तय हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में जिला मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जनपद को दो और नए थाने की सौगात मिल सकती है। हालांकि अभी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को संभल के दौरे पर आ सकते हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को आगमन के दौरान जिला मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे तो वहीं इसके अलावा जनपद के गुन्नौर थाने से अलग होकर बबराला और नखासा थाने से अलग होकर रायसत्ती पुलिस चौकी को थाने की सौगात भी मिल सकती है।
इतना ही नहीं नवीन पुलिस लाइन का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
बीते दिनों संभल के शाही जामा मस्जिद को लेकर हुए विवाद के दौरान अधिकारियों ने रायसत्ती को थाना बनाने पर विचार दिया था।
बबराला थाना बनने में गुन्नौर, रजपुरा तथा धनारी थाने के गांव को काटकर जोड़ा जा सकता है।
बीते 14 सालों से संभल जिले को जिला मुख्यालय की आस है। अस्थाई रूप से बहजोई से ही जिला मुख्यालय संचालित किया जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को जनपद के दौरे पर आ सकते हैं। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार तैयारियां की जा रहीं हैं।

Leave a Comment