सीएम के कार्यक्रम को लेकर देर रात तक डटे रहे अधिकारी, लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा।

कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने देर रात अधिकारियों को किया ब्रीफ।

प्रवाह ब्यूरो।
संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को संभल आ रहें हैं।
जहां वह जिला मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे तथा बहजोई नवीन पुलिस लाइन का भ्रमण कर भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
जहां उनके आगमन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी जनसभा स्थल पर देर रात तक जायजा लेते रहे। जहां उन्होंने बुधवार देर रात्रि तक अधिकारियों को ब्रीफ किया। जनसभा पंडाल की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल में जिला मुख्यालय का शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बुधवार देर रात्रि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

जिलाधिकारी ने जनसभा पंडाल की व्यवस्था का जायजा लिया। देर रात कार्य स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। संबंधित अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संबंधित जानकारी ली तथा ड्यूटी के निर्वहन हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही जनपद की के साथ-साथ मंडल स्तरीय प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया। जिसके चलते ही मंगलवार को डीआईजी मुनिराज व मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने भी जनपद का दौरा कर स्थलीय तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा जिले की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में गुरुवार को भारी वाहन के आवागमन हेतु रूट डायवर्ट भी कर दिया गया है।
जनपद में मुख्यमंत्री के दौरे से अफसरों में बेचैनी है। बुधवार को अफसर शहर व मुख्यालय परिसर में तैयारियों में जुटे दिखाई दिए। पुलिस लाइन, हेलीपैड, मुख्यालय परिसर से लेकर जनसभा मंच तक चाक चौबंद इंतजाम किए गए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अगस्त को प्रस्तावित संभल दौरे व जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि जनसभा में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बड़े स्तर पर बसों की व्यवस्था की जा रही है। जिसके चलते ही जनसभा में भारी भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर परिवहन विभाग को सौ से अधिक बसों की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।
विभागीय अधिकारी यातायात, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर फील्ड में सक्रिय हो गए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी लगातार रूट और बस स्टॉप चिन्हित कर रहे हैं ताकि यात्री सुविधाजनक ढंग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मुख्यालय शिलान्यास के साथ-साथ सीएम योगी का उद्बोधन सुन सकें।

Leave a Comment