संभल में सीएम योगी आज, जिला मुख्यालय का करेंगे शिलान्यास।

डीएम तथा एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ, दिए आवश्यक निर्देश।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संभल में आज रूट डाइवर्ट।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिला मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे तथा बहजोई नवीन पुलिस लाइन का भ्रमण कर भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा जिले की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रूट भी डायवर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सभी पुलिस अधिकारियों को गंभीरता से ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों को ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं।


◆ संभल जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन पर रूट डायवर्जन…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी कृष्ण कुमार के निर्देश पर रूट डायवर्ट किया गया है।

7 अगस्त सुबह 7 बजे से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्ट निर्धारित किया गया है जिसके चलते आज…

संभल चौधरी सराय से बहजोई की ओर जाने वाले यातायात में भारी वाहन बस, ट्रक आदि चौधरी सराय से चंदौसी चौराहा संभल से होते हुए चंदौसी सिम्स कॉलेज होकर निकलेंगे।

इस्लामनगर चौराहा बहजोई से संभल की ओर जाने वाले भारी यातायात वाहन संभल तिराहा बहजोई से होते हुए सिम्स कॉलेज चंदौसी से निकलकर चंदौसी चौराहा संभल होते हुए चौधरी सराय होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

रजपुरा से बहजोई की ओर जाने वाला यातायात, टिकटा रोड फरीदपुर तिराहे से पाठकपुर होकर अपने गंतव्य की ओर निकलेंगे।

रजपुरा से संभल की ओर जाने वाले यातायात वाहन टिकटा मार्ग से कैला देवी होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

इसके अलावा शेष मार्गों की यातायात व्यवस्था को सामान्य रूप से चालू रखा गया है।

Leave a Comment