संभल में पुलिस कार्यक्षेत्र में फेर बदल, 12 निरीक्षकों व 6 उपनिरीक्षकों का तबादला।

5 निरीक्षकों का हुआ गैर जनपद तबादला, 4 उपनिरीक्षकों को मिला थाने का चार्ज।

संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जनपद के 12 निरीक्षकों तथा 6 उपनिरीक्षकों के कार्य में फिर बदल किया है। वहीं जिनमें से पांच निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला किया गया है तथा चार उपनिरीक्षकों को थाने का चार्ज दिया गया है।
महिला थाने की प्रभारी पूनम राठी का भी गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। वहीं पुलिस लाइन से उप निरीक्षक लवनीश कुमार को एसपी पीआरओ बनाया गया है।
संभल जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के दृष्टिगत एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 12 निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। जिनमें से पांच का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है।
परिवार परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति महिला प्रकोष्ठ व महिला पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक पूनम कुमारी व जन शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम राठी तथा कुढ़फतेहगढ थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप राज सिंह व डीसीआरबी, अपराध कार्यप्रणाली प्रभारी अखिलेश गंगवार का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है।
इसके अलावा कैला देवी थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है।
नखासा से प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार को यूपी 112 प्रभारी बनाया गया है।
इसके साथ ही पुलिस लाइन से निरीक्षक कश्मीर सिंह यादव को डीसीआरबी अपराध कार्यप्रणाली प्रभारी बनाया गया है।
एंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी निरीक्षक से संजीव कुमार बालियान को  नखासा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
वहीं निरीक्षक मेघपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनियाठेर से जुनावई थाना प्रभारी निरीक्षक भेजा गया है।
जुनावई थाना प्रभारी निरीक्षक से उमेश सिंह को कुढ़फतेहगढ थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा यूपी 112 प्रभारी निरीक्षक रेनू देवी को महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
वहीं उपनिरीक्षकों में पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सौरभ त्यागी को थाना अध्यक्ष कैला देवी बनाया गया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को पीआरओ एसपी व सोशल मीडिया सेल से थाना अध्यक्ष बनियाठेर का चार्ज दिया गया है। किसके साथ ही उपनिरीक्षक मोहित कुमार काजला को वरिष्ठ उपनिरीक्षक एंचोड़ा कंबोह से एंचोड़ा कंबोह का ही थाना अध्यक्ष बनाया है।
उप निरीक्षक रुकमपाल पाल सिंह को अपराध शाखा से थाना अध्यक्ष महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र चंदौसी का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक राजाराम को मॉनिटरिंग सेल से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। उपनिरीक्षक लवनीश कुमार को पुलिस लाइन से एसपी पीआरओ व मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया है।

Leave a comment