
◆ नवागत न्यायाधीश का न्यायिक अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। जनपद न्यायालय में मंगलवार को नई जिला न्यायाधीश डा. विदुषी सिंह ने कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया और न्यायिक कार्यों की जानकारी ली। बता दें कि उन्होंने जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह का स्थान लिया है। जिनका हाल में ही स्थानांतरण हो गया है।
डॉ. विदुषी सिंह के आगमन पर न्यायिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें फूलों के बुके आदि भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई, जिसे डॉ. विदुषी सिंह ने मंच पर न जाकर हाथ जोड़कर नमन करते हुए स्वीकार किया। उनके आगमन पर न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण रहा।
पूर्व जनपद न्यायाधीश के स्थान पर स्थानांतरित होकर आईं विदुषी सिंह ने कहा कि न्याय व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू रूप से चलाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय मांगने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समयबद्ध न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बता दें कि डॉ. विदुषी सिंह वर्ष 1993 में न्यायिक सेवा में शामिल हुई थीं और अब तक बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, सीतापुर, इटावा और मथुरा सहित कई जनपदों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उनका हाल ही में जनपद महोबा से संभल न्यायालय (चन्दौसी) के लिए स्थानांतरण किया गया है। जहां उन्होंने मंगलवार को कार्य कर दिया