स्कूली छात्राओं को दी मिशन शक्ति की जानकारी, निकाली रैली।⁹

कैला देवी थाना प्रभारी व मिशन शक्ति टीम प्रभारी ने दी जानकारी।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल के कैला देवी थाना पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के दौरान साइबर अपराध तथा हेल्पलाइन नंबर और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कैला देवी के बाबा रतन गिरि आदर्श इंटर कॉलेज व मां कैला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के साथ जागरुक करते हुए रैली का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी सौरभ त्यागी तथा मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक आंचल सिद्धू के नेतृत्व में छात्राओं ने महिला उत्पीड़न घरेलू हिंसा साइबर अपराध से बचने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु रैली का आयोजन किया।
रैली के माध्यम से महिलाओं तथा बालिकाओं और जनमानस को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य के बारे में भी जागरूक किया तथा मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई लैंगिक समानता के बारे में जानकारी दी गई।

रैली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के तहत शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ महिलाओं के अधिकारों, समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने हेतु शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध तथा बाल श्रम अपराध और लैंगिक समानता के बारे में लोगों को जागरूक किया।
इसके साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिसमें महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एंबुलेंस नंबर 108 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में पंपलेट होर्डिंग बैनर के माध्यम से जानकारी दी गई।
इस दौरान थाना प्रभारी सौरभ त्यागी, मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक आंचल सिद्धू, उप निरीक्षक मनोज कुमार, जतिन कुमार, हिरदेश बाबू, कांस्टेबल सोमेश, कपिल देव, नीरज आदि मौजूद रहे।

Leave a comment