
◆ आगरा मुरादाबाद हाईवे पर कोहरे के चलते पहले बाइक फिर पेड़ से टकराया डीसीएम।
◆ पति-पत्नी समेत चार ही मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। शुक्रवार को आगरा–मुरादाबाद हाईवे पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरा परिवार खत्म हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि जनपद में आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर घने कोहरे में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। ये दर्दनाक घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे तहसील चंदौसी के बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खजरा के निकट हुई।
एंबुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सुरेश (34 वर्षीय) पुत्र ओमप्रकाश, उनकी पत्नी विमलेश (30 वर्षीय), बेटे प्रतीक (15 वर्षीय) और संजय (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहजोई कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक किशोर और महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है जो सब एक ही बाइक पर सवार थे।
