
◆ बोले – यदि भारत एक शरीर तो हिंदू उसकी आत्मा है, मानव समाज के लिए एकजुट रहना जरूरी।
◆ चंदौसी सीता आश्रम स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। अखिल भारतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में संभल के चंदौसी सीता आश्रम स्थित हनुमान सिंह ग्राउंड में आयोजित किए गए हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं को एकजुट रहने की अपील की गई।
गुरुवार को चंदौसी सीता आश्रम स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में आयोजित किए गए हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश वंदना के साथ देशभक्ति के कार्यक्रम करते हुए प्रस्तुत किया गया।
अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत ने बताया कि हिंदू धर्म कोई संकीर्ण पूजा पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की एक समग्र कला है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए भारत में हिंदू समाज का एकजुट रहना जरूरी है।
सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए हिंदू समाज के समक्ष उन्होंने कहा कि भारत एक शरीर है तो हिंदू उसकी आत्मा है।
यह संबंध सनातन काल से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में जन्म लेना हमारा सौभाग्य है, और प्रत्येक परिवार को वर्ष में कम से कम एक बार धार्मिक स्थलों की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।
ज्ञानेश्वर स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ओउ्म और स्वास्तिक जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों का सम्मान, तुलसी का पौधा,स्वदेशी परिधान और मातृभाषा में संवाद होना चाहिए।

उन्होंने प्रातः काल धरती माता के चरण स्पर्श जैसे संस्कारों को जीवन में अपने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व किसी जाति तक सीमित नहीं और ना ही पूजा पद्धति तक बल्कि यह एक जीवन पद्धति है, जिसका मूल सूत्र सर्वे भवंतु सुखिनः और वसुधैव कुटुम्बकम है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने दुनिया को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराकर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया था। विभाग के कार्यवाह छत्रपाल ने कहा कि भारत के गुलाम होने के मुख्य कारण समाज की आत्मा विस्मर्ति, संगठन और अनुशासन का अभाव तथा स्वाभिमान की कमी रहे हैं।
कथा व्यास ऋतुपर्ण शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व मानवता, करुणा, प्रकृति संरक्षण और विश्व कल्याण पर आधारित एक सनातन विचारधारा है।
सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष शिवम चौधरी तथा संचालन डॉ. टीएस पाल व आचार्य ऋतुपर्ण ने किया।
इस दौरान विभाग प्रचारक शरद कुमार, जिला कार्यवाह अशोक शर्मा, नगर प्रचारक रौनक, साध्वी गीता प्रधान, अमित अग्रवाल, गिरीश बंधु, सचिंद्र यादव, उमेश अग्रवाल, माधव मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, परमेश्वर लाल सैनी, रिमझिम वाल्मीकि, अभिनव शर्मा, हिमालय शर्मा, मंजू दिलेर सुधीर मल्होत्रा चंद्रपाल सिंह कुलदीप, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
