
◆ दो फोटो पोस्ट होते ही सक्रिय हुई खुफिया एजेंसियां, संभल में बढ़ी सतर्कता।
◆ बहजोई के विनायक अस्पताल में कार्यरत है जम्मू कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला डॉक्टर।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया। आरोपी डॉक्टर इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
तस्वीर वायरल हुई, तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जहां
उसने दो अलग-अलग फोटो बनाकर उन्हें स्टेटस पर लगाया था।
पोस्ट सामने आते ही खुफिया तंत्र हरकत में आ गया। स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) और अन्य एजेंसियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरा मामला जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि आरोपी संभल के एक निजी अस्पताल में काम करता है। वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के डार का रहने वाला है।
दरअसल, शुक्रवार को “Dr Iqbal yahiya Vinayak hospital” नाम की फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री की दो एडिटेड तस्वीर पोस्ट की गई। इसी फोटो का व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया गया था। पोस्ट और स्टेटस वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की। जहां आरोपी की पहचान डॉ. इकबाल हुसैन के रूप में हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

डॉक्टर संभल के बहजोई क्षेत्र कस्बा स्थित विनायक अस्पताल में काम करता है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर इकबाल मूल रूप से श्रीनगर के डार का रहने वाला है और उसने चाइना से एमबीबीएस की डिग्री ली है। वह साल 2023 से कस्बा बहजोई में रह रहा है। गांव मझोला निवासी डॉ. सूरजपाल के विनायक हॉस्पिटल में डॉक्टर है। आरोपी डॉक्टर ने MBBS की पढ़ाई चाइना से की है। जहां वह विनायक हॉस्पिटल में ऊपरी मंजिल पर सपरिवार रहता है।
प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उपरोक्त संबंध में बहजोई इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
