होली के रंग में रंगे बदायूं एसएसपी, जमकर लगाए ठुमके।

◆ पुलिस कर्मियों ने कंधे पर बिठा जमकर उडाया अमीर गुलाल।

प्रवाह ब्यूरो
बदायूं। गुरुवार कोपुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली के रंगों में रंगे दिखे। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने एसएसपी को कंधों पर उठा लिया जहां एसएसपी भी डीजे की धुन पर नृत्य करते तथा गुलाल उड़ाते नजर आए।
समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में होली का भव्य उल्लास दिखाई दिया।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने भी सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। एसएसपी ने जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता तथा समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में होली का उल्लास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जहां सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ।
इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एएसपी नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a comment