
◆ समारोह में उमड़ा जनसैलाब, तालियों से गूंजता रहा पंडाल।
◆ नारों और उत्साह से सजीवमय हुआ राधे वाटिका का माहौल, गूंजे ‘संजीव भैया जिंदाबाद’।
प्रवाह ब्यूरो
संभल।रविवार गुन्नौर के रजपुरा स्थित राधे वाटिका में आयोजित होली मिलन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव यादव का रंग जम गया। कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान रागिनी-भजन आदि के चलते पंडाल में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही संजीव यादव मंच पर पहुंचे, समर्थकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोग एक-दूसरे को गले मिल शुभकामनायें देते नजर आए। जहां समाजसेवी संजीव यादव ने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को गुलाल से तिलक कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी रहे।
इस दौरान समर्थकों ने ‘संजीव भैया जिंदाबाद’ के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। नारों और उत्साह के बीच राधे वाटिका का माहौल पूरी तरह सजीवमय दिखा।
संजीव यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि ये मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे गुन्नौर विधानसभा की इतनी बढ़िया जनता जनार्दन की सेवा करने का मौका मिला है। आप सबका भरोसा और प्यार इसी प्रकार बना रहा तो मुझे पूर्ण आशा है कि आगामी समय में आपकी विधानसभा गुन्नौर से भाजपा प्रत्याशी बनकर 24 घंटे आपके समक्ष ही उपस्थित रहूंगा। मैंने गुन्नौर विधानसभा को अब अपना मां-बाप,भाई एवं परिवार मान लिया है। यहां मैं 2027 में शतप्रशत मूड से विधायक बनने के लिए आया हूं अब जल्द ही मेरा आवास भी यही होगा सुना है कुछ लोग कह रहे हैं कि बाहरी प्रत्याशी यहां आते हैं और चुनाव हार-जीत कर भाग जाते हैं तो आज मैं गुन्नौर विधानसभा वासियों को पूर्ण भरोसा दिलाता हूं कि यही मकान बनाऊंगा और मरते दम तक अब गुन्नौर का साथ नहीं छोडूंगा। सिर्फ मकान ही नहीं आगामी 8 मई को गुन्नौर में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना कराउंगा जिसमें 25% बच्चे निशुल्क पड़ेंगे। मेरा कॉलेज नो प्रॉफिट नो लॉस पर चलेगा। साथ ही पांच नई बोलेरो में अपनी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में आवागमन हेतु गिफ्ट कर रहा हूं आगे बोलते हुये संजीव यादव ने कहा कि अगर मेरा कोई भी कार्यकर्ता यहां षड्यंत्र का शिकार हुआ तो शिकार करने वाला भी सहज नहीं बच पाएगा। इसे-उसे मारने का दावा करने वाले कान खोल कर सुन लें मेरा चूहा भी नहीं मार पाओगे अगर कुछ गलत हुआ तो मैं भी बिना इलाज किये नहीं छोडूंगा। इस अवसर पर ऑल इंडिया मदर टेरेसा फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी सरदार सिंह यादव ने गुन्नौर क्षेत्र में एक बड़े अस्पताल बनाने की का आश्वासन दिया।
बता दें कि समाजसेवी संजीव यादव हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर के करीमपुर गांव के निवासी है इन्होंने कोरोना काल में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण देते हुए घर-घर जाकर आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन, राशन आदि भी उपलब्ध कराया। जिसके बाद वह गढ़मुक्तेश्वर के साथ-साथ हापुड़ जनपद की सुर्खियों में छाये।
इस अवसर समारोह में रजपुरा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, डा. बनवारी सिंह यादव, भारत सिंह यादव, अरविंद यादव, संजय लबंरदार, केपी यादव, हरवीर यादव, सतीश यादव, दिनेश शर्मा ऋषीपाल यादव, दीपक राजपूत, टेकचंद राणा, सैकड़ो कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
