यज्ञ महोत्सव से पहले निकाली गई शोभा यात्रा, सामवेद पारायण यज्ञ आज।

● बिसौली के गुधनी में नगर पालिका अध्यक्ष ने ओउ्म ध्वजा पताका फहराकर किया शुभारंभ।

प्रवाह ब्यूरो
बदायूं। बदायूं के बिल्सी-बिसौली मार्ग पर गुधनी में बुधवार को यज्ञ महोत्सव से पहले भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जहां भव्य यज्ञ यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानवती देवी व ओम प्रकाश सागर ने ओउ्म ध्वजा पताका फहराकर किया। साथ ही उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी बिल्सी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

आर्य समाज का 111वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में बिल्सी के गुधनी में आज यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को नगर में यज्ञ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में भव्य यज्ञ यात्रा नगर के अंबियापुर तिराहे से साहिबगंज होते हुए तहसील परिसर पहुंची। जहां उप जिला अधिकारी रिपु दमन सिंह और क्षेत्राधिकारी बिल्सी, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही थाना परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया।
यज्ञ यात्रा सीताराम चौराहे से होते हुए अटल चौक से नगर में भ्रमण करते हुए अंबियापुर तिराहे पर समाप्त हुई। जहां बीच में जलपान की व्यवस्था भी की गई। यज्ञ यात्रा के दौरान आर्य समाज गुधनी के कार्यकर्ता और आर्य संस्कारशाला गुधनी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जहां वीर वीरांगना दल की ब्रह्मचारी बेटियों ने तलवार चलाते हुए अनेक प्रदर्शन किए। इस दौरान अगर पाल सिंह, विश्वजीत आर्य, विशेष आर्य, अशोक कुमार सिंह, किशनपाल आर्य, प्रश्रय आर्य, बद्री प्रसाद आर्य गौरव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

8 जून को पूर्णाहुति उपरांत होगा कवि सम्मेलन।

यज्ञ महोत्सव को लेकर जहां बुधवार को भव्य यज्ञ शोभा यात्रा निकाली गई तो वहीं 5 जून को सामवेद पारायण यज्ञ किया जाएगा। 8 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके उपरांत रात्रि के समय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई अपनी अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ 9 जून को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Comment