
◆ डीएम, एसपी के साथ राज्य मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्षा ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र।
◆ समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक भी हैं शहबाजपुर राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश यादव।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के 79वें समारोह के अवसर पर शहबाजपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश यादव को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक और प्रशासनिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, संभल जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और संभल की जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनामिका यादव की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
बता दें कि वेद प्रकाश यादव न केवल कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं, बल्कि वे समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता से जनपद की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर उन्नयन हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को अनुशासित, समावेशी और नवाचारी बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है।
इस सम्मान से न केवल वेद प्रकाश यादव का, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय व स्थानीय जनमानस ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
■ संभल के असमोली से मंसूर अली की रिपोर्ट…