गणेश मंदिर में पंच पुरोहितों ने वेद मंत्रों से कराया महाभिषेक।

गंगोत्री, यमुनोत्री सहित 31 गंगा कुंडों से लाया गया पवित्र जल।

गणेश चतुर्थी के 65वें महोत्सव की चल रहीं तैयारियां।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल जनपद के चंदौसी में गणेश चतुर्थी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। चंदौसी गणेश मंदिर में बाबा गणपति का पंच पुरोहितों द्वारा वेद मंत्रों के साथ गणेश स्तुति कर महाअभिषेक किया गया। महाभिषेक के लिए गंगोत्री तथा यमुनोत्री सहित 31 गंगा कुंडों से पवित्र जल लाया गया।
चंदौसी में आयोजित होने वाले गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम को लेकर मेला गणेश समिति और जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मिनी वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध हुई चंदौसी नगरी में 65वां गणेश महोत्सव मनाया जाएगा।
जिसकी प्रतिदिन के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है।
सीता रोड स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणपति बाबा का महा अभिषेक मंदिर के महेंद्र पंडित सुधांशु उपाध्याय ने मंत्र उच्चारण के साथ कराया।  जिसमें पंच पुरोहितों द्वारा वेद मित्रों से गणेश स्तुति की गई, जिसके साथ महाभिषेक किया गया।

चंदौसी में कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता का स्मरण करते हुए उनके बेटे मंदिर सेवादार मनोज गुप्ता मीनू ने चर्चा की। मंदिर सेवादार राहुल चौधरी ने बताया कि दूध, दही, बूरा, शहद के साथ गंगोत्री, यमुनोत्री सहित 31 गंगा कुंडों का पवित्र जल लाकर महाभिषेक किया गया है।
नगर के श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से जल लेकर आए। उन्होंने बताया कि आज से ही मंदिर परिसर का श्रंगार कार्य शुरू होगा। मंदिर को आकर्षित बनाने के लिए मंदिर के सभी श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहता है। महाभिषेक के बाद मंदिर की आरती का प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, डॉ राजीव गुप्ता, मुकेश ब्रेड, मेजर शशिकांत गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अंजू गुप्ता, नीतू गुप्ता, गुंजन गुप्ता, प्रतिभा चौधरी, शुभम अग्रवाल, सुशील भोलेनाथ, पंडित अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment