
◆ बोले- बार अधिवक्ताओं की समस्याओं को अनवरत उठाते रहेंगे।
◆ कुल 274 अधिवक्ताओं ने किया अपने मताधिकार प्रयोग।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। मंगलवार को गुन्नौर बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जहां करीब 7 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें बार अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट शैलेंद्र यादव ने 146 मत प्राप्त कर जीत हासिल की तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट रागिव उल्ला को 124 मत मिले। वहीं महासचिव के पद पर एडवोकेट सुरेश चंद्र यादव विजयी रहे।
बता दें कि बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूदेव सिंह, महासचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पाल विजयी रहे। मंगलवार को बार चुनाव में अधिवक्ताओं ने जहां सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान किया, जबकि करीब 7 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र यादव को 146 व रागिब उल्ला को 124 मत पड़े। जबकि 4 मत निरस्त हुए। शैलेन्द्र यादव को 22 मतों से जीत हासिल हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूदेव सिंह को 145 व रामाशंकर यादव 126 मत मिले।

भूदेव 19 मतों से जीते। महासचिव पद पर सुरेश चंद 172 मत व राधा कृष्ण को 97 मत मिले। सुरेशचन्द्र 75 मतों से विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रभान सिंह पाल 211 मत व राहुल सक्सेना को 57 मत जबकि 3 मत निरस्त हुए। वहीं संचालन समिति कनिष्ठ खंड के पद पर अशोक कुमार, नरेश पाल, मंजू लता, मुनेश और मोनू शर्मा, रामवीर सिंह, सोनू कुमार चुनाव जीतें हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी धनेश चंद गौड ने बताया कि 8 अधिवक्ताओं को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। जिनमें उपाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह, अजय यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शीलेन्द्र यादव, ऋषिपाल सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासनिक राहुल पाल, लाइब्रेरियन धर्मपाल, ऑडिटर रामअवतार एवं संचालन समिति वरिष्ठ खंड के पान सिंह शामिल हैं।
चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्न मनाया और अपने चहेते विजेता प्रत्याशी का फूल-मालाओं आदि से स्वागत किया।