संभल में राजकीय कालेज की छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाचार्य।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सौंपी गई जिम्मेदारी।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। शनिवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कालेज शहबाजपुर कलां में 10वीं की छात्रा कु. अलशिफा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। अलसिफा ने प्रधानाचार्य की सीट ग्रहण की। जहां प्रधानाचार्य वेद प्रकाश यादव ने प्रधानाचार्य बनी अलसिफा को उनके अधिकार और कर्तव्यों से अवगत कराया। कु. अलसिफा ने स्कूल के अभिलेखों और दैनिक गतिविधियों का अवलोकन और संचालन किया। प्रधानाचार्य बनीं अलशिफा द्वारा समस्त स्टाफ की बैठक कर विद्यालय की प्रगति से संबंधित सुझाव एवं निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर उनसे जुड़ी समस्याएं सुनीं तथा उनका जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
अपनी ही सहपाठी छात्रा को प्रधानाचार्य को सीट पर देखकर अन्य छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य वेद प्रकाश यादव ने कहा कि इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास, प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। जिसके चलते कई अन्य छात्राओं ने भी भविष्य में शिक्षक बनने की इच्छा जताई।

Leave a comment