विकसित प्रदेश बनाने में युवाओं की दिखी सक्रिय भागीदारी।

संभल के युवाओं ने दिए सर्वाधिक सुझाव, प्रदेश में संभल को मिला प्रथम स्थान ।

सुझाव देने में युवाओं की सक्रिय भागीदार के चलते प्रथम स्थान पर आया संभल जनपद।

विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 पोर्टल पर दिए जा रहें हैं सुझाव।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल पर समस्त प्रदेशवासियों द्वारा मांगे गए सुझावों को देने में संभल जनपद प्रथम स्थान पर आया है। संभल वासियों ने सुझाव देने में पूरे प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी जगह प्रथम स्थान पर बना ली है। संभल को प्रथम स्थान पर लाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही है तथा अभी भी सुझाव लगातार युवाओं से लेकर 60 वर्ष से ऊपर तक के नागरिकों द्वारा भी दिए जा रहे हैं।
सुझाव देने के मामले में जनपद संभल उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश बनाने के उद्देश्य से 2047 पोर्टल पर राज्य के नागरिकों से सुझाव मांगे गए थे। जिसमें अलग-अलग विभागों तथा विषयो से संबंधित सुझाव राज्य के सभी जनपद वासियों द्वारा दिए गए हैं।
लगातार सुझाव दिए भी जा रहे हैं। सुझावों का आकलन किया गया तो उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सुझाव देने वाले जनपदों में संभल जिले का नाम सबसे पहले आया है जिसने प्रदेश में प्रथम स्थान पा लिया है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी के चलते पूरे प्रदेश में संभल जिले ने प्रथम स्थान पाया है। संभल जनपद में सर्वाधिक सक्रिय भागीदारी युवाओं की रही है। 31 वर्ष तक की आयु के युवाओं ने सर्वाधिक सुझाव दिए हैं। उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के उद्देश्य से लगातार युवा अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं तथा विभिन्न विषयों के लिए दिए गए सुझावों को साझा कर रहे हैं और क्षेत्रीय समस्याओं तथा अपने अनुसार जनपद तथा राज्य में दिखाई दे रही समस्याओं से सरकार को अवगत कराने का काम कर रहे हैं।
जहां संभल जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है तो वहीं जनपद मुरादाबाद 61 वें स्थान पर पहुंच गया है।
संभल जिला प्रशासन द्वारा लगातार सुझाव देने के लिए किए गए प्रचार प्रसार के तहत युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और लगातार सुझाव देने के चलते ही उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान बना लिया है।
जबकि मुरादाबाद मंडल के अन्य जनपदों ने दसवें स्थान तक भी कोई जनपद नहीं पहुँच पाया है। इससे स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश में संभल जनपद के युवा सुझाव देने में जहां अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश को एक विकसित प्रदेश के रूप में देखना चाहते हैं।
संभल के ग्रामीण क्षेत्र से भी युवाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है। जिसके चलते ही आज संभल जनपद से अब तक लगभग 1.80 लाख सुझाव दिए जा चुके हैं। जिनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक सुझाव दिए गए हैं जबकि शहरी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा कम सुझाव दिए गए हैं।

■ संभल से वीरेश कुमार की रिपोर्ट…

Leave a comment