
◆ भीषण ठंड और कोहरे के कारण जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश।
◆ मासूम अंदाज में ‘डीएम अंकल, से बच्चे भी कर रहे थे छुट्टी की मांग।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। जनपद में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठिठुरन भरी सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। जहां विपरीत मौसम और बढ़ती ठंड के बीच संभल जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जिले के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संभल जनपद में डीएम ने 19 और 20 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ठंड के कारण खासतौर पर छोटे बच्चों को हो रही परेशानियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि वे आदेशों का सख्ती से पालन करें।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं और तापमान में और गिरावट हो सकती है। ठंड के चलते लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है।
जनपद में पिछली चार दिन तक घना कोहरा छाया छाया रहा जो बृहस्पतिवार को कुछ छटा किन्तु ठंडी हवा ने और ठिठुरन बढ़ा दी। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को एक डिग्री तापमान ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। यही बजे रही कि सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा 12 तक के स्कूल 19 एवं 20 दिसंबर को बंद रखने के आदेश दिए हैं जबकि 21 दिसंबर को रविवार होने के चलते समस्त स्कूल स्वत: बंद रहेंगे। कपकपाते हुए स्कूल जाते उन सभी बच्चों के लिए आगामी तीन दिन की ये छुट्टी एक राहत की खबर लेकर आई हैं।
दिसंबर के दूसरे सप्ताह से लगातार सर्दी बढ़ रही है। चार दिन तक घने कोहरे ने रात और सुबह का सफर मुश्किल से भरा कर दिया। दृश्यता शून्य हो गई और रात के समय वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। जो वाहन जरूरी सामान लेकर आगे बढ़े वह रेंगते हुए दिखाई दिए। बृहस्पतिवार को घने कोहरे से तो राहत मिली लेकिन सर्दी का सितम जारी रहा। जो लोग घरों से बाहर निकले वह ठिठुरते हुए दिखाई दिए। अलाव पर सर्दी से राहत पाई या वह ऐसी जगह खड़े हुए जहां सीधी हवा न लगे।
पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के संदेश आ रहे थे। बच्चे ने मासूम अंदाज में ‘डीएम अंकल, छुट्टी कर दीजिए’ कहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अवकाश की मांग कर रहे थे। जहां ठंड और मौसम की स्थिति को देखते हुए डीएम संभल द्वारा अब यह निर्णय लिया गया है।
