
◆ प्रेमी के साथ मिलकर की अपने पति की हत्या, ग्लांइडर से काटा शव।
◆ गर्दन व पैर को राजघाट गंगा तो बीच के हिस्से को दूसरे बैग में भरकर नाले में फेंका।
◆ पत्नी रूबी और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की पहले हत्या की और फिर उसके शव को ग्लाइडर मशीन से काटकर गर्दन व हाथ पैर को अलग करके एक पिन्नी में लपेटकर बैग में भर लिया तथा दूसरे बैग में शव के अन्य अंगों को भरकर हाथ पैर गर्दन वाले बैग को राजघाट गंगा में बहा दिया वहीं दूसरे बैग को एक नाले में डाल दिया। और खून के छींटे वाले अपने कपड़ों को जला दिया।
जहां पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूरा मामला संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति के गुमशुदगी होने की रिपोर्ट बीते 18 नवंबर को दर्ज कराई थी।
विवेचना के दौरान पूछताछ में सामने आया कि रूबी के पति राहुल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।
जहां पुलिस ने आरोपी महिला रूबी और मोहल्ले के ही उसके के प्रेमी गौरव पुत्र जसवंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
◆ पहले हत्या की और फिर शव को ग्लाइडर मशीन से काट किए कई टुकड़े।
गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव के अवैध संबंध थे। दोनों को शारीरिक संबंध बनाते हुए उसके पति ने देख लिया था। बीते 18 नवंबर को इस दौरान मारपीट करते हुए महिला के प्रेमी ने लोहे की रोड से हमला करते हुए राहुल को घायल कर दिया और उसकी पत्नी ने लोहे के कठोर उपकरण से हमला करते हुए दोनों ने मिलकर राहुल को जान से मार दिया था।
शव को छुपाने के लिए अगले दिन उन्होंने बाजार से दो बैग खरीदे और एक पिन्नी ली। महिला का प्रेमी जीतू मिस्त्री से ग्लाइडर मशीन लेकर आया और पहले ग्लाइडर से गर्दन को अलग किया और उसके बाद दोनों पैर काटे और एक पिन्नी में लपेटकर बैग में भर लिए।
शव के शेष अंगों को दूसरे बैग में एक पिन्नी में लपेटकर भर लिया।
मृतक की पत्नी रूबी ने ही ग्लाइडर से राहुल की गर्दन अलग की और उसके पर अलग किए थे।
गर्दन और उसके पैर तथा राहुल के मोबाइल को एक बैग में पैक करते हुए राजघाट किराए की गाड़ी में बैठकर गंगा में बहा दिया जबकि दूसरे बैग को पतरौआ रोड ईदगाह के पास नाले में फेंक दिया। राहुल का लोअर तथा रूबी और गौरव ने अपने खून में सने हुए कपड़े मोहल्ले के पीछे आलम के घर के सामने सूनसान जगह पर जाकर जला दिए और ग्लाइडर मशीन को किसी पास की ही झाड़ियों में छुपा दिया।
गौरव की निशानदेही से पुलिस ने ग्लाइडर को बरामद कर लिया तथा पत्नी द्वारा अपने पति पर हमला करने वाले जूते ठोकने वाली लोहे के उपकरण को भी बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
