बदायूं में पिकअप सहित 100 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार, थार गाड़ी भी बरामद।

◆ इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे चंदौसी रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़ी।

◆ 100 पेटियों में निकले 4800 पव्वा,  सभी हिमालय ड्रग कंपनी का लेवल लगा।

प्रवाह ब्यूरो
बदायूं। बदायूं के इस्लामनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप और थार गाड़ी को रोक कर पिकअप में सवार चार आरोपियों तथा पिक अप में रखी सो पेटी शराब बरामद की है तथा थार गाड़ी चालक लेकर फरार हो गया और कुछ ही दूरी पर थार गाड़ी भी लावारिस के रूप में बरामद कर ली गई।
जहां पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन पर इस्लामनगर थाना प्रभारी नरेश कुमार अपनी टीम के साथ गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे क्रॉसिंग अंडरपास चंदौसी रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान एक सफेद रंग की टाटा पिकअप और काले रंग की थार गाड़ी आती हुई दिखाई दी,तो उन्होंने रुकवा लिया। बैरियर में टक्कर मारते हुए तेजी से इस्लामनगर की ओर पिकअप गाड़ी भाग गई। साथ ही थार गाड़ी भी निकल गई, जहां पुलिस ने पिकअप को रोक लिया और तलाशी लेने पर उसमें 100 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई तथा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चंडीगढ़ के मौली जागरा थाना अंतर्गत मोहल्ला सुंदर नगर गांव निवासी सुमित वर्मा पुत्र भजन लाल तथा हरियाणा के पानीपत जनपद के मॉडल टाउन थाना अंतर्गत मोहल्ला सैनी कालोनी निवासी गुड्डू पुत्र मकबूल, हरियाणा के दफरपुर निवासी पारुल पुत्र प्रताप सिंह तथा चंडीगढ़ के ही माहोली जिला अंतर्गत डेरवासी थाना क्षेत्र के दफरपुर गांव निवासी मनीष शर्मा पुत्र उत्तम चंद्र शर्मा बताया। जिनके पास से 100 पेटी जिसमें अवैध शराब जिसमें 4800 पव्वा  बरामद किए गए।
कुछ दूरी पर पुलिस ने लावारिस अवस्था में थार गाड़ी को बिसौली से बरामद कर लिया। चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया की थार गाड़ी उनके मालिक सुनील की है जो एक अन्य साथी के साथ उसमें बैठा हुआ था और गाड़ी छोड़कर दोनों भाग गए।
इस्लामनगर थाने में आबकारी अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।

Leave a comment