संभल में कूलर लूटकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार।

◆ कूलर गिरने का झांसा देकर रुकवाई थी पिकअप, फिर वारदात को दिया अंजाम।

◆ 70 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को मिली सफलता।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल के असमोली थाना क्षेत्र में बीते 8 मार्च को सेंट्रो कार में सवार बदमाशों ने रास्ते में 20 कूलर भरी पिकअप गाड़ी को चालक से छीनकर फरार हो गए। चालक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और लगातार सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों तक पहुंच कर चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से पुलिस ने पिकअप गाड़ी और उसमें लगे 20 कूलर तथा घटना करने वाली सेंट्रो कार भी बरामद कर ली।
बीते 8 मार्च को अमरोहा के हादरपुर निवासी निवासी शाहिद पुत्र महमूद पिकअप में 20 कूलर लादकर बहजोई जा रहा था। रास्ते में जाते समय मातीपुर के पास एक सेंट्रो सफेद रंग की कार में सवार चार बदमाशों ने गाड़ी में से कूलर नीचे गिरने का बहाना देते हुए चालक को रोका और गाड़ी रुकवा कर जब चालक ने देखा तो बदमाशों ने चालक को घेर लिया और उससे पिकअप छीन कर
गाड़ी में लदे 20 कूलर लेकर फरार हो गए। तदोपरांत चालक शाहिद ने असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
जहां असमोली थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी और लगातार 70 सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अंत में बदमाशों का पता लगाया जहां कार्यवाहक असमोली थाना प्रभारी संजीव गिरी द्वारा पुलिस टीम के साथ 10 मार्च को असमोली से इकरोटिया को जाने वाले रास्ते से अमरोहा जनपद के मोतीशाह तकिया निवासी शमीम पुत्र नोशे, अमरोहा के मोहल्ला कोट लाल मस्जिद निवासी समीर पुत्र नवाब दुल्ला, अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी कासिम पुत्र विरासत तथा मोहल्ला दरबारे कला निवासी आफताब पुत्र नायाब को गिरफ्तार कर लिया।
जिनके पास से पुलिस ने लूट गई वहां पिकअप के साथ 20 कूलर तथा घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार भी बरामद कर ली।
जहां सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

Leave a comment