गणपति बप्पा के महापूजन उपरांत, आज निकलेगी भव्य रथयात्रा।

प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति करेंगे शुभारंभ, शोभा यात्रा के दौरान झांकियों व अन्य कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल।

गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक भक्तिमय नजर आएगी मिनी वृंदावन नगरी।

केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण।

गणेश चतुर्थी को लेकर जनपद में किया गया अवकाश घोषित।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल के चंदौसी में चल रहे गणेश चौथ मेले के आयोजन के दौरान आज मेले के तीसरे दिन होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति गणपति रथ यात्रा व शोभा यात्रा एवं झांकियों का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वह अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बहजोई कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। जहां 28 अगस्त को बहजोई के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के समक्ष सीएम दर्पण पोर्टल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बता दें कि मिनी वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध चंदौसी नगरी में बीते 25 अगस्त से गणेश चौथ में लेकर आयोजन शुरू हो गया है, जो आगामी 14 सितंबर तक चलेगा।

जहां सोमवार को चंदौसी में आयोजित होने वाले सांप्रदायिक, समरसता और सद्भाव के प्रतीक मेला गणेश चौथ के 65वें महोत्सव का शुभारंभ भी हो चुका है। द्वार पूजन के साथ गणेश मंदिर पर विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जहां मेला ग्राउंड पर चार धर्म के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 27 अगस्त को रथ यात्रा निकाली जाएगी तथा विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकलेगी।

रथ यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति करेंगे। मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुरादाबाद सर्किट हाउस से सुबह 9 बजे प्रस्थान करेंगे। 10 गणेश मंदिर सीता रोड चंदौसी पहुंचेंगे।
जहां रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे तथा विभिन्न प्रकार की झांकियों में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर में अतिथि गृह के तहत पहुंचेंगे।
जिसके पश्चात केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर में करेंगे। 28 अगस्त को बहजोई स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। जिसके पश्चात बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम दर्पण पोर्टल विकास कार्यक्रमों एवं आकांक्षात्मक विकास करो की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। इसके बाद बबराला यारा फर्टिलाइजर पहुंचेंगे तथा वहां से इटावा के लिए रवाना हो जाएंगे।

गणेश चौथ मेले में ये रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम, तैनात किए पुलिस अधिकारी।

गणेश चौथ मेले में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्क निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को मेला कोतवाली में एडिशनल एसपी राजेश श्रीवास्तव और सीओ अनुज चौधरी ने बाहर से आए पुलिस बल को संबोधित किया और कहा कि मेले के दौरान ड्यूटी सतर्कता के साथ करें। एडिशनल एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों को मेले में लगाई गई ड्यूटी कर्मकता से करने के दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने नगर के विभिन्न-विभिन्न चरणों पर लगने वाली ड्यूटियों की भी समीक्षा की। जहां मेला प्रभारी में सत्येंद्र पवार समेत अन्य जनपदों से आए पुलिस कमी मौजूद रहे।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा द्वारा अलग-अलग पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 3 डिप्टी एसपी, इसके अलावा 7 एसओ, 6 इंस्पेक्टर तथा 52 सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। साथ ही 156 सिपाही, 3 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 18 ट्रैफिक कांस्टेबल तथा इसके अलावा पीएसी भी तैनात की गई है। इसके अतिरिक्त बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख के हेतु 4 मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

गणेश चतुर्थी पर जनपद में  बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान व सरकारी कार्यालय।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी शैक्षणिक संस्थान तथा सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
संभल के चंदौसी में गणेश चतुर्थी पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा भी निकाली जाती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर वर्ष जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। इसी के क्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया द्वारा जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थान एवं सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।

संभल में हाई स्कूल के छात्र की गला काटकर हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव।

कैथल गांव में ही एक और सिर कटा शव नाले में हुआ बरामद।

सूचना पर एएसपी, एसपी सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, लिए साक्ष्य।

मृतक छात्र की बहन ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप।

एसपी बोले- प्रथम दृष्टया क्लोज सर्किल फ्रेंड का लग रहा मामला।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल जनपद में हाई स्कूल के छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। जहां उसका शव उसके गांव से कुछ ही मीटर की दूरी पर धान के खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। छात्र चंदौसी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में पढ़ता था। खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई तथा एएसपी अनुज चौधरी और राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
मृतक छात्र की बहन ने गांव के ही युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। वहीं कैथल गांव में ही नाली में सिर कटा हुआ नग्न अवस्था में एक और शव बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कैथल गांव में 16 वर्षीय सुमित अपनी बहन के यहां रहता था। वह चंदौसी इंटर कॉलेज में पढ़ता था, जहां दसवीं का छात्र था।
सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद वह घर से निकला था। देर रात्रि तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। लेकिन सुमित का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह सुमित का शव घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गांव के ही कल्लू के धान के खेत में खून से लथपथ हालत में मिला।
सूचना पर चंदौसी थाना प्रभारी मोहित चौधरी मौके पर पहुंच गए तथा एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी अनुज कुमार चौधरी व राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।

वहां देखा तो खून बिखरा हुआ था। खून से सना हुआ एक मेडिकल ग्लब्स भी बरामद हुआ है। बराबर में ही चप्पलें पड़ी थीं। जहां कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बता दें कि सुमित के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है वह अपने बहन के यहां रहता था। सुमित का बड़ा भाई अमित मुंबई में रहकर नौकरी करता है।
मृतक छात्र की बहन पूजा ने गांव के ही रवि पुत्र लालता प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक छात्र की बहन ने बताया कि गांव के ही रवि ने सुमित को धमकी दी थी।

जब गांव का अमन, रवि से सुमित के बारे में पूछने गया तो रवि ने उसे भी धमकाया और कहा कि चला जा नहीं तो तुझे भी मार देंगे। सुमित को मिली धमकी के अनुसार ही हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया है कि मामला क्लोज सर्किल फ्रेंड का प्रतीत हो रहा है। जांच के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है।

कैथल गांव में ही सिर कटा एक और शव नाले में मिला।

चंदौसी के कैथल गांव में ही नाले में नग्न अवस्था में सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ है। सूचना पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी अनुज चौधरी व राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। जहां लोगों से शिनाख्त कराई गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
जहां पुलिस ने कूड़े के ढेर से शव बाहर निकाला। मौके पर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। शव लगभग 10 से 12 दिन पुराना बताया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पंचायत में महिला का अनोखा प्रस्ताव, बोली- 15 दिन पति तो 15 दिन रहूंगी प्रेमी के साथ।

महिला का जवाब सुन हाथ जोड़कर बोला पति, अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो।

◆ पिछले एक साल में अब तक 10 बार भाग चुकी है विवाहिता।

प्रवाह ब्यूरो
रामपुर। सुना था कि पति-पत्नी के बीच प्रेमी के आ जाने से अक्सर रिश्ते टूट जाते हैं लेकिन इसके विपरीत यूपी के रामपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। जहां भरी पंचायत में महिला ने कहा कि वह 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसके इस प्रस्ताव से पंचायत में उपस्थित लोग दंग रह गए। वहीं पति ने भी हाथ जोड़ लिए और कहा कि मुझे माफ करो, जाओ अपने प्रेमी के साथ ही रहो।
महिला का प्रेम-प्रसंग पास के ही गांव के एक युवक के साथ चल रहा था। जिसके चलते विवाहिता बीते एक साल में 10 बार प्रेमी के साथ भाग चुकी हैं। बार-बार हो रही परेशानी को देखते हुए गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी। जहां महिला ने स्वयं 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने का अजीबोगरीब प्रस्ताव रख पंचायत सहित समस्त लोगों को हैरान कर दिया।
पूरा मामला रामपुर जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र और टांडा थाना क्षेत्र के दो गांवों से जुड़ा हुआ है। अजीमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद विवाहिता को टांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। जिसके चलते एक साल पूर्व महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। लेकिन पंचायत के बाद पति अपनी पत्नी को वापस घर ले गया था।
इसके बाद फिर एक साल में 9 बार महिला अपने प्रेमी के साथ फरार होती रही। लेकिन आखिरी बार वह लौटकर घर नहीं आई। तदोपरांत एक हफ्ते पूर्व पति ने मामले की शिकायत अजीमनगर थाने में की। साथ ही पति ने पुलिस से बिना मुकदमा लिखवाए पत्नी को प्रेमी के पास से वापस लाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पत्नी को बरामद कर पति को सौंप दिया लेकिन महिला एक रात पति के घर में रुकने के बाद 10वीं बार फिर फरार हो गई। पत्नी के घर से गायब होने की जानकारी होते ही पति के होश उड़ गए। इसके बाद पति ने जब स्वयं पत्नी के प्रेमी के घर जाकर देखा तो पत्नी वहां मौजूद थी। पति ने पत्नी को अपने घर चलने के लिए बहुत समझाने की कोशिश किन्तु पत्नी ने पति के घर लौटने की बात से मना करते हुए उसे वापस लौटा दिया। इसके बाद मामले में पंचायत बुलाई गई। जहां पंचायत में ही महिला ने 15 दिन प्रेमी और 15 दिन पति के साथ रहने का अनोखा प्रस्ताव रख दिया।
जिसे सुनते ही पंचायत में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। पत्नी के प्रस्ताव पर पति हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला कि मुझे माफ कर दो, अब तुम अपने प्रेमी के साथ रहो। इसके बाद पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के घर छोड़ दिया और खुद वापस अपने घर लौट आया। मौके पर मौजूद रिश्तेदार और पंचायती भी अपने-अपने घर लौट गए। जिसके चलते ये घटना क्षेत्र के भर में चर्चा का विषय बन गई है।

उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश मेले का श्रीगणेश आज।

गणेश मंदिर सहित जगमगाया संपूर्ण मेला परिसर, बुधवार को रथयात्रा में स्वचालित झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र।

25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेगा गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम।

चंदौसी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ मेला का आज शुभारंभ होगा। जहां चारों धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा मेले का भव्य आगाज किया जाएगा। साथ ही बुधवार को गणेश चतुर्थी पर श्रीगणेश मंदिर से स्वचलित झांकियों संग गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जो मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी। जिसके चलते ही श्रीगणेश मंदिर को रंगीन झालरों से अलंकृत किया गया है। व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भी गणेश मंदिर एवं मेला ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।
प्रसिद्ध गणेश चौथ मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य रूप में आयोजित हो रहा है। 25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाले गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की समस्त तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साफ-सफाई से लेकर विद्युत व्यवस्था तथा आवागमन और पार्किंग व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। जिसके चलते ही इस बार समस्त मेला क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की पहल पर इस बार मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज घट स्थापन और द्वार पूजन के साथ मेला गणेश चौथ का शुभारंभ किया जाएगा जहां पांच धर्म के प्रतिनिधि मेले का उद्घाटन करेंगे और बुधवार को गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर रथयात्रा में स्वचालित झांकियों को नगर में भ्रमण कराया जाएगा।

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह प्रसिद्ध मेला सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। मेले में सभी धर्मों के लोग बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं, साथ ही देशवासियों को सांप्रदायिक एकता का संदेश देते हैं। 
इतना ही नहीं समस्त शहर में 21 दिनों के लिए भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जिसके चलते ही यह मेला महाराष्ट्र के बाद गणेश चतुर्थी पर देश में लगने वाला सबसे बड़ा मेला है। इस दौरान भगवान गणेश की भव्य रथ यात्रा एवं झांकियां को देखने के लिए शहर में लाखों भक्त एकत्र होते हैं। चंदौसी के गणेश जन्मोत्सव को भव्य महोत्सव बनाने वाले मेला गणेश चौथ के संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता ने सन् 1962 में पहली बार एक मूर्ति बनाई, तब से ही यह क्रम आज तक निरंतर जारी है।

मेले में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। मेला इंचार्ज रविंद्र कुमार रूपी ने बताया कि इस बार मेले में 382 दुकानें लगाई जा रही हैं। इनमें मुरादाबाद के पीतल के आइटम, अलीगढ़ के ताले, राजस्थानी कपड़े और चप्पल, ब्रज की पोशाक, हाथरस की हींग व चूरन की दुकान समेत उत्तराखंड के रेस्टोरेंट, रामपुर की फूड आदि की दुकानें आई हैं। इसके अलावा मेले में सिर्फ सिंगल यूज प्लास्टिक बैग का प्रयोग अपरिहार्य कर दिया गया है। स्वच्छता की दृष्टि से सभी दुकानदारों को डस्टबिन रखने और अग्निशमन यंत्र रखना आदि भी अनिवार्य कर दिया गया है। हर बार की भांति इस बार भी मेले में बिजली से चलने वाले झूले मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस बार आधे दर्जन से अधिक झूले बुलाए गए हैं। जिनमें लोगों की डिमांड पर इस बार टोरा-टोरा झूले के साथ ही मेले में व्हील, नाव, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, सूज वाला झूला आदि झूले आए हैं।
मेला गणेश चौथ में प्रतिदिन मेले के दौरान सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसके चलते ही मेला परिसर में लगने वाला कार्यक्रम स्टेज और पंडाल को भी वाटरप्रूफ बनाया गया है। जिसमें डेढ़ हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही अन्य वर्षो की तुलना में इस बार मेले में सड़कों का भी ब्राॅडीकेशन किया गया है, जिससे मेले में आई श्रद्धालु को अधिक भीड होने के चलते दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही मेला परिसर में बारिश के पानी आदि से बचाव के चलते अंडरग्राउंड पाइपलाइन भी डाली गई है।
जहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने की चलते प्रशासन और पुलिस अधिकारी रोजाना मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

दैनिक प्रवाह के लिए डॉ. गौरव उन्मुक्त की रिपोर्ट…

सौंधन के निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा।

बुखार होने पर गर्भवती महिला को कराया गया था भर्ती।

परिजनों का आरोप- इंजेक्शन लगाने के बाद हुई प्रीति की मौत।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल के कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव में एक निजी अस्पताल में बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां परिजनों ने इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर कैला देवी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा कुछ ही देर में सीओ आलोक भाटी भी मौके पर पहुंच गए।
बता दें कि थाना क्षेत्र के सादनगर गांव निवासी महिला प्रीति (35) पत्नी वीरेश बुखार से पीड़ित थी। जहां उसका इलाज सौंधन के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां से लाभ नहीं मिलने पर सौंधन के ही हीरालाल अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर को इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने शव अस्पताल में रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

महिला के पति ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 तथा संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। निजी अस्पताल संचालक हंगामा देख मौके से फरार हो गया। जहां कुछ ही समय में सूचना पर सीओ संभल आलोक भाटी भी मौके पर पहुंच गए।
बता दें कि महिला सात माह की गर्भवती थी। बुखार आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के पीछे उसके दो बच्चे भी हैं। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।

संभल में सड़क हादसे में एक की मृत्यु के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम।

सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने रौंदा था।

असमोली के मनौटा चौधरपुर तिराहे पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे सीओ।

ग्रामीणों की पुलिस से भी हुई धक्का मुक्की, बल प्रयोग कर पुलिस ने भीड़ को हटाया।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। संभल के असमोली थाना क्षेत्र के चंदवार गांव में बीते शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने रौंद दिया था। जहां इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। मृत्यु के बाद ग्रामीणों ने रविवार को मनौटा चौधरपुर तिराहे पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ असमोली सीओ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को समझने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और पुलिस से धक्का मुक्की भी हो गई। जिसके पश्चात पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया।
असमोली थाना क्षेत्र के चंदवार गांव निवासी महेश पुत्र राजदीप, एतराम पुत्र अमरपाल, तथा कलुआ उर्फ करनसिंह पुत्र कालेमानी सड़क किनारे खड़े होकर बीते शुक्रवार को आपस में बातें कर रहे थे। उसी दौरान ओवरी की तरफ से आई एक कार ने तीनों को रोंद दिया।
जहां तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा हुई भीड़ ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। जहां तीनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
शनिवार शाम को इलाज के दौरान कलुआ उर्फ करनसिंह की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद परिजनों ने कार्यवाई को लेकर मनौटा चौधरपुर तिराहे पर एकत्रित होकर रविवार को जाम लगा दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में भीड़ को लेकर पहुंचे और हाईवे पर उतर आए। सूचना पर असमोली थाना पुलिस तथा असमोली सीओ कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने भीड़ को समझने का प्रयास किया लेकिन भीड़ द्वारा पुलिस से धक्का मुक्की की गई। जहां पुलिस पर पत्थर फेंकने की बात भी सामने आई है। भीड़ को उग्र देख पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उग्र हो रही भीड़ को तितर-बितर किया। क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने में देरी हुई थी। तहरीर मिलने के बाद उसी समय मुकदमा लिखा दिया गया है।

मुरादाबाद कमिश्नर को नहीं मिला एक्सटेंशन, जाएंगे सिक्किम।

उत्तर प्रदेश से अपने मूल कैडर सिक्किम जाएंगे मुरादाबाद मंडलायुक्त।

मुख्यमंत्री योगी के भरोसेमंद अफसरों में गिने जाते रहे हैं आंजनेय कुमार।

प्रवाह ब्यूरो
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी के भरोसेमंद अफसरों में गिने जाने वाले व रामपुर में डीएम रहते आजम खां के राजनीतिक सफर को उजाड़ने वाले आईएएस मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार को एक्सटेंशन नहीं मिलने के चलते यूपी सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है। वह अब यूपी से वापस अपने मूल कैडर सिक्किम जाएंगे।
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार योगी सरकार के भरोसेमंद अफसरों में गिने जाते रहे हैं। योगी सरकार की सिफारिश पर केंद्र ने उन्हें अब तक 6 बार एक्सटेंशन दिया। जिसमें अलग-अलग एक्सटेंशन मिल चुका है। सातवीं बार फिर योगी सरकार द्वारा एक्सटेंशन बढ़ाने के लिए केंद्र से सिफारिश की गई थी।
लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। एक्सटेंशन नहीं मिलने के चलते यूपी सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है।
आंजनेय कुमार अखिलेश सरकार में 2015 में उत्तर प्रदेश प्रतिनियुक्ति पर आए थे। 2019 में रामपुर के डीएम थे।
उस समय आजम खां ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषण के दौरान कलेक्टर के लिए गलत बयान बाजी कर दी थी।
जो आजम खां को बहुत महंगी पड़ी। इस बयान बाजी के चलते आजम को 3 साल की सजा भी हुई थी और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायकी को भी रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद योगी सरकार ने उन्हें मुरादाबाद का कमिश्नर बना दिया था। बाद में एक्सटेंशन अवधि खत्म होने के बाद वह मुरादाबाद डीएम को कमिश्नर का चार्ज देकर छुट्टी पर चले गए थे।

यूपी के मऊ जनपद के रहने वाले हैं आंजनेय कुमार।

आंजनेय कुमार उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के सलाहदाबाद गांव के रहने वाले हैं। सिक्किम कैडर से 2005 बैच के आईएएस अफसर हैं। 2015 में सपा सरकार के समय इन्हें प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश में भेज दिया गया था। रामपुर में 2 साल तक डीएम के पद पर रहे और बाद में उन्हें प्रमोशन मिला और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर बन गए।
उसी समय से अब तक वह मुरादाबाद कमिश्नर के पद पर रहे हैं।
आजम के बेटे अब्दुल्ला ने जब फर्जी आयु प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ा था, तो उस समय यह मामला आंजनेय कुमार के सामने आया था। चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट के बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया था।

लापरवाही के चलते संभल के डीपीआरओ निलंबित।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लापरवाही बरतने पर किया सस्पेंड।

बीते दिनों गुन्नौर के पूर्व विधायक ने भी की थी शिकायत, अमरोहा के सीडीओ के नेतृत्व में चल रही जांच।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लापरवाही बरतने व वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट में खामियां पाए जाने तथा उच्च अधिकारियों को अन्य गलत जानकारी देने के मामले में संभल के जिला पंचायत राज अधिकारी को निलंबित किया गया है।
संभल के जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत लापरवाही बरतने के कई आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उन्हें पंचायती राज निदेशालय से संबद्ध किया गया है। जिसकी जांच पंचायती राज निदेशालय के संयुक्त निदेशक संजय कुमार बरनवाल को सौंपी गई है।

बता दें कि बीते दिनों गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव द्वारा भी संभल के डीपीआरओ द्वारा भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की गई थी। शासन द्वारा जिसकी जांच अमरोहा के सीडीओ को सौंपी गई थी। जहां सीडीओ के नेतृत्व में जांच चल रही है।
इसके अलावा डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की मार्च तक की प्रगति रिपोर्ट में भी कई कमियां पाई गई थीं। सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर के भुगतान को लेकर भी उच्च अधिकारियों को गलत जानकारी दी गई थी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीएम डैशबोर्ड पर भी ओडीएफ प्लस फेज टू के तहत आरआरसी और कूड़ा कलेक्शन कार्यों की प्रगति में भी कमी पाई गई थी।
जिलाधिकारी द्वारा 6 जून को शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी। उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कार्यों में रुचि नहीं लेने के चलते जांच रिपोर्ट सौंप गई है। जांच अधिकारी नामित किए गए हैं, जिन्हें एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
लगातार मिल रहीं शिकायत और लापरवाही के चलते निलंबन की कार्यवाई की गई है। जिसकी जिम्मेदारी अब अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है।

डीएम, एसपी ने गणेश मेला ग्राउंड का किया निरीक्षण, देंखी व्यवस्थाएं।

तैयार हो चुकी है 65वें गणेश जन्मोत्सव की समस्त रूपरेखा, 25 अगस्त को होना है शुभारंभ।

25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेगा चंदौसी का गणेश चौथ मेला।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। मेला गणेश चौथ का सोमवार को आगाज होने जा रहा है।
उत्तर भारत का यह प्रसिद्ध गणेश मेला हर वर्ष संभल जनपद के चंदौसी शहर में आयोजित किया जाता है जो कि इस वर्ष 25 अगस्त से 14 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसकी 25 अगस्त को घट स्थापन और द्वार पूजन के साथ शुरुआत हो जाएगी और 27 को रथयात्रा में स्वचालित झांकियों को नगर में भ्रमण कराया जाएगा।
जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर आज जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई गणेश मंदिर एवं मेला ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे।

जहां उन्होनें गणेश मेला ग्राउंड का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ताकि मेला शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो सके और मेला में आये श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा मेले में लग रहे झूलों समेत अन्य आइटम व दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही मेला कमेटी के पदाधिकारियों आदि से वार्तालाप कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाले गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां भी अब अंतिम दौर में हैं। साफ-सफाई से लेकर विद्युत व्यवस्था तथा आवागमन और पार्किंग व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। जिसके चलते ही समस्त मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की पहल पर इस बार मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 21 दिन तक चलने वाले गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह प्रसिद्ध मेला सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। जिसके चलते ही मेले में सभी धर्मों के लोग बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं, साथ ही देशवासियों को सांप्रदायिक एकता का संदेश देते हैं। 
इस दौरान मेला प्रभारी सत्येंद्र सिंह पंवार, चंदौसी इंस्पेक्टर मोहित चौधरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व मेला परिषद के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

चंदौसी में 65वें गणेश जन्मोत्सव की रूपरेखा तैयार, 25 को शुभारंभ।

घट स्थापन और द्वार पूजन के साथ शुरू होगा कार्यक्रम, पांच धर्म के प्रतिनिधि करेंगे उद्घाटन।

25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेगा गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम।

27 को विचरित रथयात्रा में स्वचालित झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र।

प्रवाह ब्यूरो
संभल। मिनी वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध संभल के चंदौसी नगर में भव्य रूप से आयोजित हो रहे गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारी अंतिम दौर में हैं। 25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाले 65वें गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। जिसके अनुसार 25 अगस्त को सर्वप्रथम घट स्थापन और द्वार पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध गणेश चौथ मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य रूप में आयोजित होगा। 25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाले गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां भी अब अंतिम दौर में हैं। साफ-सफाई से लेकर विद्युत व्यवस्था तथा आवागमन और पार्किंग व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। जिसके चलते ही समस्त मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संभल जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की पहल पर इस बार मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 21 दिन तक चलने वाले गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। जहां पंच पुरोहित गंगोत्री, यमुनोत्री सहित 31 गंगा कुंडों के पवित्र जल से भगवान गणेश को महाभिषेक भी करा चुके हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह प्रसिद्ध मेला सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। मेले में सभी धर्मों के लोग बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं, साथ ही देशवासियों को सांप्रदायिक एकता का संदेश देते हैं। 
इतना ही नहीं समस्त शहर में 21 दिनों के लिए भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जिसके चलते ही यह मेला महाराष्ट्र के बाद गणेश चतुर्थी पर देश में लगने वाला सबसे बड़ा मेला है। इस दौरान भगवान गणेश की भव्य रथ यात्रा एवं झांकियां को देखने के लिए शहर में लाखों भक्त एकत्र होते हैं। चंदौसी के गणेश जन्मोत्सव को भव्य महोत्सव बनाने वाले मेला गणेश चौथ के संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता ने सन् 1962 में पहली बार एक मूर्ति बनाई, तब से ही यह क्रम आज तक निरंतर जारी है।

श्री गणेश मेला परिषद के सचिव हरि गोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि मेला और गणेश महोत्सव निर्विघ्न संपन्न हो सके। इसके लिए मेला आरंभ से पूर्व गणेश मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। जहां 25 अगस्त को एसडीएम व सीओ के पूजन के बाद हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के प्रतिनिधि फीता काटकर मेले का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष मेले में 382 दुकानें आवंटित की गईं हैं जो पिछले वर्ष तुलना में 82 अधिक हैं। विद्यमान दुकानों में खानपान, खेल-खिलौने और दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। साथ ही झूलों और मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। जहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने की चलते प्रशासन और पुलिस अधिकारी रोजाना मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

1961 में प्रथम बार हाथ से बनी थी भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति ।

डॉ. गिरिराज किशोर ने गणेश भगवान की मिट्टी की मूर्ति बनाकर किया था नगर में भ्रमण।

चंदौसी में गणेश चौथ मेले का शुभारंभ सर्वप्रथम 1961 में पहली बार किया गया था। जहां डॉ. गिरिराज किशोर ने पहली बार अपने हाथों से बनाई भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति को चंदौसी नगर में भ्रमण कराया था। उस दौरान मंदिर के आसपास पूजा अर्चना के लिए सिर्फ एक-दो प्रसाद की दुकान लगा करती थीं। जहां मेला गणेश चौथ का
उस समय सिर्फ सात दिवसीय आयोजन होता था। धीरे-धीरे मान्यता बढ़ती गई और लोग जुड़ते गए। मेला मंदिर के आसपास में लगता था। जिसके चलते लोगों को दिक्कत होती थी तब डॉ. गिरिराज किशोर ने मेले के लिए अलग से जमीन लेकर हर साल मेले का आयोजन करवाया जो आज तक निरंतर जारी है।

◆ 65वें गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार….

चंदौसी में 25 अगस्त से प्रारंभ होने वाले गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है जिसमें…

● 25 अगस्त को प्रथम दिन घट स्थापन और द्वार पूजन कार्यक्रम होगा। साथ ही शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गणेश जी की फूल डोल निकाली जाएगी।

जहां प्रथम दिन ही सर्वधर्म प्रतिनिधियों द्वारा भव्य मेले का उद्घाटन किया जाएगा व रात्रि में विशाल देवी जागरण का आयोजन होगा।

● 26 अगस्त को निधिवन झांकी उद्घाटन, शिव विवाह कार्यक्रम, व शाम के समय प्रतिदिन स्वांग कार्यक्रम हुआ करेंगे साथ ही रात्रि के समय नटराज रंगमंच आयोजित होगा।

● 27 अगस्त को गणेश महापूजन, रासलीला प्रतिदिन, रथ यात्रा नगर भ्रमण।

● 28 अगस्त को एक शाम मुकेश के गीतों के नाम, भोपाल रंगमंच।

● 29 अगस्त को रंगोली सजाओ, प्रतियोगिता ग्रुप डांस प्रतियोगिता।

● 30 अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

● 31 अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता।

● 1 सितंबर को कैरम प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता।

● 2 सितंबर को बाल युगल नृत्य प्रतियोगिता,मद्य निषेध कार्यक्रम, भोपाल रंगमंच, नेहरा रंगमंच।

● 3 सितंबर को ऑडियो लिप्सिंग प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश सरकार कार्यक्रम, रात्रि के समय भोपाल रंगमंच, नहाराज रंगमंच।

● 4 सितंबर को एक मिनट प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश सरकार कार्यक्रम।

● 5 सितंबर को नरान्तक वध, भारत सरकार के कार्यक्रम।
मेला ग्राउंड में नटराज रंगमंच, नाटक कल्कि अवतार।

● 6 सितंबर को श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन, गणेश मंदिर चंदौसी से नरौरा व शाम 7 बजे मां परमेश्वरी प्रताप गायन प्रतियोगिता।

● 7 सितंबर को पतंग प्रतियोगिता तथा भारत सरकार के कार्यक्रम।
दोपहर के समय हनुमान ग्राउंड पर नटराज रंगमंच, सुर क्षेत्र गायन प्रतियोगिता।

● 8 सितंबर को मेहंदी प्रतियोगिता, मद्य निषेध कार्यक्रम, राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रम व रात्रि 8 बजे भूपाल रंगमंच।

● 9 सितंबर को कव्वाली, उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम, रात्रि भोपाल रंगमंच, नटराज रंगमंच, कैराओके सिंगिंग प्रतियोगिता।

● 10 सितंबर को विराट कवि सम्मेलन, डॉ हरिओम पंवार व अन्य की उपस्थिति में।

● 11 सितंबर को चादर शरीफ, उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम, शाम 5 बजे गणेश मंदिर से खान बाबा मजार, मिनी बॉलीवुड स्टार।

● 12 सितंबर को देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।

● 13 सितंबर को बॉलीवुड नाइट, ख्याल, नृत्य नाटिका।

● 14 सितंबर को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम एवं शाम 6 बजे भूपाल रंगमंच का आयोजन।

इसके अलावा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा 26 अगस्त से प्रतिदिन मेला ग्राउंड झांकी व निधिवन दर्शन आदि कार्यक्रम भी हुआ करेंगे।

◆ देशभर में प्रसिद्ध है चंदौसी का गणेश चौथ मेला।

संभल के चंदौसी नगर में लगने वाले गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम देश भर में प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी यहां लोग मेला देखने के लिए आते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य भर से गणेश चौथ मेला देखने के लिए श्रद्धालु आते हैं। मेला कमेटी द्वारा विशेष रूप से भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक गणेश चौथ मेला के रूप में जाना जाता है। मुंबई के प्रसिद्ध गणेश महोत्सव की तर्ज पर मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मेले में मुख्य रूप से रथ यात्रा की मुख्य झांकी तैयार की जा रही है। जिसे कृत्रिम सीप से सजाया जा रहा है। गणेश चौथ मेला के दौरान मंदिर पर महिलाओं द्वारा संकीर्तन भी किया जाता है।